फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतकवीर सक्षम गुप्ता की बदौलत जीता चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। सक्षम गुप्ता के शानदार शतक की बदौलत चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी की टीम ने क्रिस्टल स्पोर्ट्स अकादमी चंडीगढ़ को 5 विकेट से हरा दिया। दूसरा पन्ना लाल मेमोरियल अंडर- 21 क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला बुधवार को डेराबस्सी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। टूर्नामेंट मेें ट्राइसिटी की टीमें शिरकत कर रही हैं। मैच में पहले खेलने उतरी क्रिस्टल स्पोर्ट्स अकादमी चंडीगढ़ की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट पर 296 रन बनाए। टीम से अंशुल चौधरी ने शतक जमाते हुए 164 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज दिग्विजय ने 64 रन, युवराज चौधरी ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में लवप्रीत ने 49 रन देकर 4 विकेट, नेहल ने 40 रन देकर 3 विकेट, अनुराग ने 44 रन देकर 1 विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी की टीम ने 39 ओवर में 5 विकेट पर 298 रन बनाकर मैच को जीत लिया। टीम से सक्षम गुप्ता ने मैच विजेता 124 रन की शतकीय पारी खेली। अन्य खिलाड़ी शुभमन ने 66 रन, नमन बंसल ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में युवराज चौधरी ने 35 रन देकर 1 विकेट, अमृत पाल ने 38 रन देकर 1 विकेट और अंशुल ने 9 रन देकर 1 विकेट चटकाया। शतकवीर सक्षम गुप्ता को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें