फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें: धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस, चंडीगढ़ कोर्ट ने मांगा जवाब

Thu, 06 Aug 2026 02:20 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन और उससे जुड़ी कंपनी के प्रतिनिधियों को चंडीगढ़ जिला अदालत ने कथित धोखाधड़ी के मामले में नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सलमान खान, बॉलीवुड अभिनेता - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, उनकी बहन अल्विरा खान अग्निहोत्री, बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन और उससे जुड़ी कंपनी के प्रतिनिधियों को चंडीगढ़ जिला अदालत ने कथित धोखाधड़ी के मामले में नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने अभी किसी को आरोपी के रूप में समन जारी नहीं किया है बल्कि शिकायत पर प्रारंभिक सुनवाई के दौरान सभी संबंधित पक्षों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया है। मामले की अगली सुनवाई पांच अक्तूबर को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


मामला शहर के कारोबारी अरुण गुप्ता की ओर से दायर आपराधिक शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सलमान खान और बीइंग ह्यूमन ब्रांड का नाम लेकर उन्हें करोड़ों रुपये निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद उन्होंने मनीमाजरा स्थित एनएसी में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी का शोरूम शुरू किया। शोरूम की साज-सज्जा और अन्य खर्च भी उन्होंने खुद उठाए।

अरुण गुप्ता का कहना है कि बाद में कंपनी ने कारोबार बंद कर दिया, लेकिन न तो उनका निवेश लौटाया गया और न ही शोरूम में रखा गया ज्वेलरी स्टॉक वापस लिया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पहले उन्हें शोरूम के उद्घाटन में सलमान खान के आने का भरोसा दिया गया था, लेकिन बाद में उनकी जगह अभिनेता आयुष शर्मा पहुंचे। शिकायतकर्ता का दावा है कि सलमान खान को पूरे प्रोजेक्ट और फ्रेंचाइजी की जानकारी थी, इसलिए उन्हें भी मामले में जिम्मेदार बनाया गया है।
विज्ञापन


गुप्ता के अनुसार, उन्होंने पहले चंडीगढ़ पुलिस से शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया। अब अदालत ने सभी संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है। कोर्ट के अगले आदेश के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें