फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा निगम, आंतरिक स्थानांतरण की नीति अपनाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कर्मचारियों को कमी से जूझ रहे नगर निगम ने अब अपने विभागों में आंतरिक स्थानांतरण की योजना तैयार की है ताकि कम कर्मचारी होने के बावजूद सभी विभागों में कर्मचारियों का संतुलन बनाया जा सके। इसके लिए कर्मचारियों की सूची भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

निगम के कई विभागों में कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने से नगर निगम में कर्मचारियों की काफी कमी है। इधर, प्रशासन ने कोरोना महामारी के बाद नई नियुक्ति पर रोक लगा दी है। वहीं नगर निगम के कर्मचारी अभी भी क्वारंटीन टीम में लगे हैं। बीते अगस्त माह में निगम के 115 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए थे। इसके अलावा 2 नए पेट्रोल पंप खुलने से कुछ कर्मचारी वहां भी स्थानांतरित हो गए। ऐसे में निगम के कुछ विभागों में काम की समस्या आ गई थी। इनमें अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते, पेंशन विभाग शामिल हैं। ऐसे में निगम ने नई योजना तैयार करते हुए सभी विभागों में कर्मचारियों की संख्या को संतुलित करने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें