फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: कोरोना काल में गाना गाकर घरों में रहने की अपील करने वाले एएसआई हुए संक्रमित

Thu, 06 Aug 2020 09:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • ट्रैफिक पुलिस के गायक भूपिंदर सिंह कोरोना संक्रमित
  • एएसआई की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिवार क्वारंटीन
  • ट्रैफिक पुलिस संपर्क में आने वाले साथियों की बना रही है लिस्ट
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गानों पर लोगों को थिरकने पर मजबूर करने वाले ट्रैफिक पुलिस के एएसआई व पंजाबी गायक भूपिंदर सिंह भी कोरोना की चपेट में आ गए। वह सेक्टर-23 स्थित ट्रैफिक चिल्ड्रेन पार्क में तैनात हैं। फिलहाल वह सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में कोर्स पर हैं। लॉकडाउन के दौरान भूपिंदर सिंह शहर के अलग-अलग हिस्सों में अपने पंजाबी गानों की धुन में लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करते रहते थे।

विज्ञापन


इस दौरान कई पंजाबी गाने गाकर उन्होंने लोगों को थिरकने पर मजबूर किया है। गुरुवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर ट्रैफिक पुलिस ने आनन-फानन में उनके संपर्क में आने वाले अन्य साथियों की लिस्ट तैयार की। इसके अलावा उनके परिजनों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है।

वहीं सेक्टर-23 स्थित ट्रैफिक चिल्ड्रेन पार्क में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों में भी यह खबर सुनकर डर का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार एक दिन पहले ही भूपिंदर ट्रैफिक चिल्ड्रेन पार्क में अपने कुछ साथियों से मिलने भी गए थे। उनका इलाज जीएमएसएच-16 में चल रहा है। बता दें कि हाल ही में इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह व सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन आरटीसी में महिला समेत चार पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें