चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान में शनिवार को शहर के 43 केंद्रों पर 2558 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। इसमें 158 स्वास्थ्यकर्मियों ने पहली और 221 ने दूसरी खुराक लगवाई। वहीं, अग्रिम पंक्ति के 139 कर्मचारियों ने पहली और 261 ने दूसरी खुराक लगवाई, जबकि 45 से 60 साल के बीच के 306 गंभीर मरीजों ने पहला टीका लगवाया। इसके अलावा 60 साल से ऊपर के 1473 लाभार्थियों ने भी पहली खुराक लगवाई। टीकाकरण अभियान में अब तक कुल 50670 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। उधर, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष राणा केपी सिंह ने भी पीजीआई में बने टीकाकरण केंद्र में कोरोना का पहला टीका लगवाया।