फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम बिल्डिंग के बाहर पुलिस-कांग्रेसियों में झड़प, 117 हिरासत में

Sat, 30 Dec 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh Congress Protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा शासित चंडीगढ़ नगर निगम में बढ़ते भ्रष्टाचार, बढ़ते टैक्स के रेट, पार्किंग फीस व फिजूलखर्ची के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस ने शुक्रवार को नगर निगम का घेराव किया।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के बाहर जमकर नारेबाजी की। नगर निगम के अंदर घुसने के प्रयास करते कांग्रेसियों को वहां मौजूद पुलिस ने रोकने की कोशिश की जिस कारण कांग्रेसियों की पुलिस के साथ झड़प हुई। पुलिस ने 117 कांग्रेसी को कोर्ट अरेस्ट किया जिसे बाद में छोड़ दिया।

छाबड़ा ने कहा कि नगर निगम वसूली का केंद्र बन गया है। बढ़ते टैक्स व पार्किंग फीस की बढ़ोतरी कर शहर की जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया है। हर रोज कोई न कोई भाजपा पार्षदों व नेताओं की भ्रष्टाचार में संलिप्त होने की ऑडियो/वीडियो वायरल हो रही है। उनको गिरफ्तार करने के बजाय महज जांच कर बचाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


मेयर आशा जसवाल का कार्यकाल फेल रहा है। सफाई की मशीनों का ठेका देने संबंधी उस समय के मेयर अरुण सूद की सीबीआई जांच होनी चाहिए। पार्किंग के ठेके में जबरदस्त धांधली हो रही है। लोगों से भारी पार्किंग फीस वसूली जा रही है। 

प्रदर्शन के दौरान रामपाल शर्मा, सुभाष चावला, मोहम्मद सादिक, हरफूल कल्याण, हरमोहिंदर लकी, शशि शंकर तिवारी, विनोद शर्मा, अजय जोशी, गुरप्रीत गाबी, यादविंदर मेहता, बरिंदर रॉय, राजीव मौदगिल, अनिता शर्मा, भजन कौर, दीपा दुबे, नंदिता हूडा, जगन राम, कालू राम सूद, चंद्रपाल बारला, रमेश आहूजा, जतिंदर धामी, सुरजीत ढिल्लों, कुलदीप बचल, शमशेर लाहोतिया, उज्वल भसीन, हरभजन सिंह, मनु दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें