चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि चंडीगढ़ कांग्रेस का सड़क से सदन तक विरोध जारी है। बिजली विभाग के निजीकरण का केंद्र सरकार का तुगलकी फरमान हम लागू नहीं होने देंगे। शहर की जनता पर बहुत भारी बिजली बिलों का बोझ डलने जा रहा है।
चंडीगढ़ में बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। सात दिवसीय भूख हड़ताल के निर्णय के बाद वीरवार को सेक्टर 22 में दूसरे दिन की भूख हड़ताल जारी रही।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव मोदगिल, महासचिव यादविंदर मेहता और अजय शर्मा, जिला अध्यक्ष राजदीप सिद्धू, संयुक्त सचिव सोनिया जैसवाल और सचिव नवदीप सिंह मुख्य रूप में भूख हड़ताल पर बैठे।
अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि चंडीगढ़ कांग्रेस का सड़क से सदन तक विरोध जारी है। बिजली विभाग के निजीकरण का केंद्र सरकार का तुगलकी फरमान हम लागू नहीं होने देंगे। शहर की जनता पर बहुत भारी बिजली बिलों का बोझ डलने जा रहा है। करोड़ों के फायदे में चल रहे इस विभाग को केंद्र सरकार ओने पौने दामों में बेच रही है जो हम हरगिज नहीं होने देंगे। उन्होंने बताया कि शास्त्री मार्केट के दुकानदार साथियों ने भूख हड़ताल में पहुंचकर अपना समर्थन भी दिया।