शो को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग
बता दें कि चंडीगढ़ के सेक्टर-34 मेला ग्राउंड में दिलजीत का यह शो होने जा रहा है। हालांकि स्थानीय लोगों ने शो दो दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है। क्योंकि लोगों का कहना है कि शो के दौरान पूरा सेक्टर में ट्रैफिक जाम हो जाता है। वहीं रेजिडेंट्स को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
55 हजार की टिकट, अनलिमिटिड शराब
सेक्टर-34 में दिलजीत दोसांझ के शो को लेकर स्टेश बनना भी शुरू हो गई है। काफी हद तक स्टेज का काम पूरा हो चुका है। वहीं शो की टिकटों को लेकर काफी मारामारी हो रही है। अब जो टिकट की ऑनलाइन बुकिंग हो रही है, उसमें सबसे आगे स्टैंडिग टिकट का रेट 55 हजार रुपये है। जिसमें अनलिमटिड शराब सर्व करने के अलावा अलग से वॉशरूम की सुविधा देने का दावा किया गया है। मालूम हो कि पिछले दिनों दोसांझ ने यह भी कहा था कि अगर सभी राज्य शराबबंदी कर दें, तो वह शराब पर गाने गाना बंद कर देगा।
सेक्टर-34 में ही शो होने के कारण
- भले डीसी ऑफिस से अभी कार्यक्रम की मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन कंपनी दिलजीत के शो की सारी टिकट बेच चुकी है
- इतने बड़े क्राउड को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करना इतने कम समय में बहुत मुश्किल है, यह रिस्क कोई नहीं लेना चाहता
- आयोजक कंपनी ने दो-तीन महीने पहले ही ग्राउंड की बुकिंग 16 दिसंबर तक करा ली है
- शो में कई जज, आईएएस, आईपीएस, एचसीएस, पीसीएस, वरिष्ठ वकील समेत तमाम अधिकारी पहुंचेंगे