चंडीगढ़। विजय मर्चेंट ट्राफी के दूसरे दिन चंडीगढ़ उबर नहीं सका। बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में चल रहे मुकाबले में चंडीगढ़ ने अपने वीरवार के स्कोर 7 विकेट पर 54 रन से आगे खेलना शुरू किया। चंडीगढ़ ने अभी 6 रन ही ओर जोड़े थे कि पूरी टीम 60 रन पर सिमट गई। इससे पहले हरियाणा ने पहली पारी में 137 का स्कोर बनाया था।
हरियाणा ने अपनी दूसरी पारी में बेहतरीन शुरुआत की। ओपनर लक्ष्य मलिक ने 52 और युवराज सिंह ने 23 रन की पारी खेलकर टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। मंयक ने 44 रन और पार्थ वत्स ने 27 रन की पारी खेली। हरियाणा ने दूसरी पारी में 167 रन बनाए। गेंदबाजी में पारस अमरीत ने 60 रन देकर 5 विकेट, अंश खोसला ने 59 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस तरह हरियाणा ने अपनी पारी में लीड केसाथ चंडीगढ़ को जीत केलिए 245 रनाें का लक्ष्य दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक चंडीगढ़ दूसरी पारी में 30 रन पर 3 विकेट खो चुका है।