फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

को आर्डिनेशन कमेटी ने किया यूटी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन

विज्ञापन
यूटी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। को-आर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले कर्मचारियों ने बुधवार को सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों की बहाली को लेकर किया। कर्मचारियों ने मांग की कि प्रशासन नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को नौकरी पर बहाल करे। आउटसोर्स पर काम कर रहे कर्मचारियों के लिए सुरक्षित पॉलिसी बनाए।
विज्ञापन

को-आर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह और महासचिव राकेश कुमार ने प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ठेकेदार लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को निकाल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान रॉक गार्डन बंद कर दिया गया था। वहां पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों का रोजगार छिन गया था। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अब जब रॉक गार्डन को खोला गया तो ठेकेदार द्वारा वहां पर काम कर रहे पहले कर्मचारियों को नौकरी पर लेने से इनकार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों ने भरोसा दिया था कि निकाले गए कर्मचारियों को काम पर रखा जाएगा, लेकिन अभी तक नौकरी पर नहीं रखा गया। इससे कर्मचारियों में रोष है। प्रदर्शन को हरि मोहन, किशोरी लाल, हरप्रीत सिंह, संतोष सिंह, रजिंदर कुमार, वीर सिंह, रघवीर सिंह, चरनजीत सिंह और चेयरमैन अनिल कुमार ने संबोधित किया। सभी नेताओं ने नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को तुरंत बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें