फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बढ़ेगा इस जगह का रुतबा

Thu, 10 Sep 2015 02:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने से जीरकपुर स्थित ‘चंडीगढ़ सिटी सेंटर’ (सीसीसी) का रुतबा पहले से और बढ़ गया है। यहां निवेश करने वाले उद्योगपतियों और व्यापारियों को कई और फायदे होंगे। इससे रूबरू कराने के लिए बुधवार को सेक्टर-35 स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरियट में ‘राइज ऑफ चंडीगढ़ सिटी सेंटर’ प्रोगाम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इसमें सभी इनवेस्टर्स को बुलाया गया था। ‘चंडीगढ़ सिटी सेंटर’ प्रोजेक्ट के वाइस प्रेजिडेंट भरत अग्रवाल ने प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि 10 एकड़ में फैले इस सेंटर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने से और महत्व मिलेगा। अब देश-विदेश की नामी कंपनियां यहां निवेश की संभावनाएं देखते हुए आएंगी।

ट्राइसिटी और एयरपोर्ट के आसपास के एरिया में पहले ही बूम आ गया है। वहीं उनके प्रोजेक्ट को भी चार चांद लग गए हैं। भरत अग्रवाल के अनुसार ट्राइसिटी में पहली बार सीसीसी में सर्विस रेजिडेंसी लॉन्च किया गया है। इसकी खासियत यह होगी कि इस 1बीएचके फ्लैट में होटल की सभी सुविधाएं मौजूद होंगी।
विज्ञापन


यह अपने आप में एक अलग तरह का अनुभव होगा। इसके अलावा यहां रिटेल शॉप, आफिस, कारपोरेट आफिस भी होंगे। वहीं ‘स्मॉल आफिस होम आफिस’ (सोहो) भी यहां उपलब्ध होंगे। इसका इस्तेमाल आफिस कम होम के तौर पर किया जा सकता है। यहां रिटेल शॉप 35 लाख से शुरू होकर डेढ़ करोड़ रुपये तक में उपलब्ध है।

वहीं 35 हजार स्क्वायर फीट के कारपोरेट आफिस भी उपलब्ध होंगे। वाइस प्रेजिडेंट अग्रवाल के अनुसार वह इस प्रोजेक्ट को दीपावली 2017 पर पूरा कर देंगे और सभी को इसकी पजेशन दे दी जाएगी। कार्यक्रम में पंजाब के चीफ पार्लियामेंटरी सेक्रेटरी एनके शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें