फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंध खत्म होने से सीसीईटी की मेस बंद, छात्र 15 दिन से झेल रहे परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (सीसीईटी) में पिछले 15 दिन से मेस बंद होने के कारण छात्रों को खाने की दिक्कत झेलनी पड़ रही है। छात्रों ने बताया कि उन्हें बाहर से ऑर्डर कर या कैंटीन से खाना पड़ रहा है। इसका कारण मेस का अनुबंध खत्म होना है। इस वजह से मेस संचालित नहीं की जा रही है। इसको लेकर सीसीईटी के प्रिंसिपल डॉ. मनप्रीत सिंह गुजराल ने बताया कि मेस का अनुबंध रिन्यू करवा दिया गया है और एक दिन के भीतर मेस को पुन: संचालित कर दिया जाएगा। अनुबंध ऑनलाइन था इसलिए कुछ टेक्नीकल दिक्कतों के कारण थोड़ी देरी हो गई थी। 15 दिन पहले ही पुराने ठेकेदार का अनुबंध खत्म हुआ था। तब तक के लिए बच्चों की दूसरी मेस से खाने की अस्थायी व्यवस्था कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें