फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh : पुलिस पूछताछ के बाद नेता प्रतिपक्ष बाजवा पर केस, पंजाब में 50 बम पहुंचने का किया था दावा

Mon, 14 Apr 2025 07:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के पंजाब में 50 बम पहुंचने के दावे को लेकर रविवार को पंजाब पुलिस ने उनके खिलाफ मोहाली के साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
प्रताप सिंह बाजवा। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के पंजाब में 50 बम पहुंचने के दावे को लेकर रविवार को पंजाब पुलिस ने उनके खिलाफ मोहाली के साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया। इससे पहले दिन में पंजाव पुलिस की दो सदस्यीय टीम ने बाजवा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर पहुंचकर उनके दावों के स्रोत के बारे में पूछताछ की थी। 

विज्ञापन


बाजवा ने एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा था कि मुझे जानकारी मिली है कि पंजाब में 50 बम पहुंच चुके हैं, जिनमें से 18 फट चुके हैं और 32 अभी बाकी हैं। इस पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस की एक टीम ने बाजवा के घर जाकर उनसे सवाल किए। एडिशनल इंस्पेक्टर जनरल (एआईजी) स्वजोत कौर ग्रेवाल के नेतृत्व वाली टीम ने बाजवा से उनके दावे का स्रोत पूछा। 

बाजवा पर करेंगे कड़ी कार्रवाई : सीएम मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस नेता बाजवा से जानकारी के स्रोत का खुलासा करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि न तो पंजाब पुलिस खुफिया विभाग और न ही किसी केंद्रीय एजेंसी ने ऐसी कोई जानकारी दी है। बाजवा को बमों के बारे में कैसे पता चला, क्या उनका पाकिस्तान से सीधा संबंध है। अगर बाजवा का बयान केवल डर फैलाने के लिए था, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
बाजवा ने नहीं किया जानकारी के स्रोत का खुलासा
एआईजी रवजीत कौर ग्रेवाल कहा कि पुलिस टीम राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को देखते हुए उनके सूत्र की जानकारी पुलिस यहां पहुंची है। वाजवा ने जानकारी का स्रोत नहीं बताया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें