यूटी प्रशासन के टूरिज्म डिर्पामेंट की ओर से ‘चंडीगढ़ कार्निवल’ का आगाज हो चुका है। इस बार कार्निवल की थीम ‘क्लीन एंड ग्रीन कार्निवल’ है।
कार्निवल का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली से परेड रैली के फ्लैग ऑफ से होगा। ‘अमर उजाला’ कार्निवल का मीडिया पार्टनर है।
तीन दिवसीय कार्निवल में इस बार कई खास आयोजन होंगे। इनमें स्कूल, कॉलेज के अलावा स्लम एरिया में रहने वाले प्रतिभाशाली बच्चे परफार्म करेंगे। नाच, गाना, म्यूजिक मस्ती और फूड प्वाइंट्स कार्निवल की खासियत हैं। वहीं, कार्निवल को क्लीन एंड ग्रीन कार्निवल की थीम दी गई है।
इस बार टूरिज्म विभाग ने कार्निवल के लिए खास तौर पर सिटी और आसपास के शहरों में रहने वाले कई समुदायों को न्योता भेजा है। इसमें पूर्वांचल, उत्तराखंड, कश्मीरी, राजस्थानी, हरियाणवी, महाराष्ट्र और बंगाली समुदाय शामिल हैं।
तीन दिन ये होंगे कार्यक्रम
28 नवंबर: सुबह 11 बजे उद्घाटन।
कार्निवल परेड रैली का फ्लैग ऑफ 11:30 बजे।
स्टेज 1, 2 के अलावा ग्राउंड में डे परफार्मेंस।
गवर्नमेंट म्यूजियम एंड ऑर्ट गैलरी में विंटेज कार और फोटो एग्जीबिशन।
शाम 6:30 बजे से राणा रणबीर की म्यूजिकल नाइट।
29 नवंबर: पंजाबी सिंगर बब्बू मान इंटरटेनमेंट नाइट।
30 नवंबर: शफाकत अमानत अली की म्यूजिकल नाइट के साथ कार्निवल का समापन।