चंडीगढ़ व्यापार मंडल के नए अध्यक्ष अनिल बोहरा
- फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष की कुर्सी पर चरणजीव गुट ने बाजी मार ली है। अनिल वोहरा व्यापार मंडल के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। वोहरा ने कैलाश जैन को 106 वोट से हराया है। वोहरा ने 255 वोट हासिल करके जीत दर्ज की है जबकि कैलाश जैन को 149 मत हासिल करके संतोष करना पड़ा।
व्यापार मंडल शहर का अहम सगठन है। पिछले एक माह से चरणजीव और साहनी गुट प्रचार में लगा हुआ था। अनिल वोहरा टैंट का कारोबार करते है। दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर चुनाव के परिणाम चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने घोषित किए जिसके बाद वोहरा गुट के समर्थको ने ढ़ोल बजाकर खूब डांस भी किया। मतगणना सेक्टर-26 के सत्संग भवन में हुई थी।