फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनके हालात देखिए, बसपा से टिकट चाहिए लेकिन कांशीराम को नहीं पहचानते

Sat, 22 Oct 2016 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बसपा प्रतीक - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट के दावेदार बसपा के संस्थापक कांशीराम को भी नहीं पहचानते। यह बात इंटरव्यू के दौरान पता चली। बसपा ने नगर निगम चुनाव के लिए टिकट चाहने वालों से आवेदन मांगे थे। बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया। फार्म की जांच के बाद उनको इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। 
विज्ञापन


इंटरव्यू के दौरान साधारण सवाल पूछे गए। इन प्रश्नों में पार्टी की विचारधारा, पार्टी के किस प्रकार के संघर्षों में शामिल हुए, कब से पार्टी में हैं, जीतने पर पार्टी के निर्देश पर काम करेंगे कि नहीं सहित कई प्रश्न पूछे गए।  इंटरव्यू ले रहे नेताओं ने बसपा के संस्थापक कांशीराम की फोटो की ओर इशारा करते हुए एक आवेदक से पूछा कि क्या इन्हें पहचानते हैं। उसने नहीं पहचाना। 

इन्होंने मांगा टिकट
बसपा संयोजक हाफिज अनवर उल हक की पत्नी और वार्ड नंबर 23 की बसपा पार्षद जन्नत जहां ने इस बार वार्ड  24 से टिकट मांगा है। वार्ड नंबर पांच से प्रवेश देवी, सात से बसपा चंडीगढ़ के प्रधान जगीर सिंह, 12 से सुमन देशवाल, 14 से राम नरेश चालिया, 15 से शिक्षा कुमार, 24 से पारसनाथ भार्गव और शिव कुमार शामल हैं।
विज्ञापन


इन्होंने लिया इंटरव्यू...
बसपा चंडीगढ़ के अध्यक्ष जगीर सिंह ने बताया कि डॉ मेघराज सिंह, प्रकाश भारती, डॉ राम गोपाल जाटव, डॉ अवतार सिंह करीमपुरी ने टिकट के दावेदारों का इंटरव्यू लिया। इसी दौरान ये बातें सामने आईं। जगीर सिंह ने बताया कि आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ा दी गई है। 25 अक्तूबर तक टिकट के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें