फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुक फेयर का शानदार आगाज, पुस्तक प्रेमी जुटे

Thu, 14 Nov 2013 12:48 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग अलग विषयों पर कई किताबें लिख चुके चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब पुस्तकों के काफी शौकीन हैं।
विज्ञापन


बुधवार को सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से नेशनल बुक ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित चंडीगढ़ बुक फेयर-2013 का उद्घाटन करने के बाद पाटिल ने फेयर का दौरा किया और वहां कई स्टालों में किताबों को देखा।

इस दौरान योगोदा सत्संग सोसाइटी के स्टाल में जब पाटिल पहुंचे तो उन्हें वहां भगवद्गीता का एक सेट पसंद आ गया। पाटिल ने इसे तुरंत खरीदने की पेशकश की।

पाटिल के निर्देश पर उनके एडीसी मेजर विवेक आनंद ने 563 रुपये दिए और किताब ली। कई प्रकाशकों ने भी पाटिल को कुछ किताबें भेंट कीं।

लगभग पांच साल पहले पाटिल ने अंग्रेजी में भगवद गीता पर कमेंटरी लिखी थी। पाटिल की यह किताब काफी लोकप्रिय भी हुई थी।

बुक फेयर का उद्घाटन करने के बाद पाटिल ने कहा कि अब ई बुक्स का जमाना है, जिसमें आपको किताबें पढ़ने की जरूरत नहीं है।

किताब खुद बोल कर सुनाएगी। यह हर मां बाप की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने बच्चों को इंटरनेट की दुनिया से बाहर निकाल कर किताबों की तरफ आकर्षित कराएं।

बुक फेयर में अतिथियों का स्वागत करते हुए वित्त और शिक्षा सचिव वीके सिंह ने कहा कि इस शहर में सबसे ज्यादा ग्रेजुएट हैं। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि यह बुक फेयर काफी लोकप्रिय होगा।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा, प्रशासक के प्रधान सचिव एमपी सिंह, मेयर सुभाष चावला, वित्त सचिव वीके सिंह, गृह सचिव अनिल कुमार, सीएचबी चेयरमैन सत्यगोपाल, आईटी सचिव प्रेरणा पुरी, नगर निगम आयुक्त विवेक प्रताप सिंह, उपायुक्त मोहम्मद शाईन, अतिरिक्त उपायुक्त तनवी गर्ग, उच्च शिक्षा निदेशक संदीप हंस, डीपीआई (स्कूल) कमलेश कुमार, संयुक्त गृह सचिव एमएम सभरवाल, एसडीएम कशिश मित्तल और दानिश अशरफ, चीफ आर्किटेक्ट सुमित कौर, चीफ इंजीनियर एसके चड्ढा, कालेजों और स्कूलों के प्रिंसिपल और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।  


अमर उजाला के स्टाल पर पहुंचे पाटिल
बुक फेयर का दौरा करते हुए यूटी के प्रशासक शिवराज पाटिल प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ अमर उजाला के स्टाल पर भी आए।

इस बुक फेयर में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। पाटिल ने अमर उजाला का बुक फेयर में आयोजकों का सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि अमर उजाला अखबार के साथ साथ विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किताबें भी प्रकाशित करता है।
विज्ञापन


इसके साथ ही गृहणियों के लिए भी किताबें अमर उजाला ने पुस्तकें प्रकाशित की हैं। लगभग पांच मिनट तक पाटिल अमर उजाला के स्टाल पर रुके और उन्होंने कई सुझाव भी दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें