चंडीगढ़। टीम चंडीगढ़ ने भोपाल को 2 अंक और एक पारी से हराकर इंटर सर्कल खो-खो टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीत लिया। संजू प्लेयर ऑफ द मैच बने। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहकर टूर्नामेंट रिकॉर्ड भी बनाया। चंडीगढ़ ने 9 अंक और भोपाल दो बारी में केवल 7 अंक बनाए। महिला वर्ग में भोपाल ने बेंगलुरु को 6 अंक और एक पारी से हराकर फाइनल जीता। हर्षा प्लेयर ऑफ द मैच रही। टूर्नामेंट का आयोजन सर्कल वेलफेयर कमेटी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चंडीगढ़ की ओर से किया गया। शुक्रवार को फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि कृष्ण शर्मा एसबीआई चंडीगढ़ सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक ने भाग लेने वाली विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। तीन दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन सेक्टर 42 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में किया गया।