फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ की अंजना ने जीता ‘मिसेज इंडिया इंस्पिरेशन’ खिताब

विज्ञापन
अंजना राजल - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चडीगढ़। मिसेज इंडिया-2021 प्रतियोगिता में चंडीगढ़ की अंजना राजल ने ‘मिसेज इंडिया इंस्पिरेशन-2021’ का खिताब जीतकर चंडीगढ़ का नाम रोशन किया है। चंडीगढ़ में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर से 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अंजना राजल बताया कि एमटीवी रोडीज साहिबा कौर एवं एमटीवी स्कूल प्रबंधक नितिन खुराना कलर्स चैनल ने उन्हें क्राऊन पहनाया। हमीरपुर के नादौन से संबंध रखने वाली अंजना की शादी चंडीगढ़ के इंजीनियर मनीष राजल के साथ 16 वर्ष पहले हुई थी। उन्होंने बताया कि उनके पति एवं सास ससुर हमेशा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। वे इससे पहले भी कई पुरस्कार जीत चुकी हैं। इसके अलावा वह वाटर स्पोर्ट्स में भी विशेष रुचि रखती हैं। उन्होंने बताया कि वह ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान को लेकर लाडली फाउंडेशन के साथ काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें