फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी के बाद हाई अलर्ट: थ्री-लेयर सुरक्षा में घिरा चंडीगढ़ एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पूरे एयरपोर्ट परिसर को थ्री-लेयर सुरक्षा घेरा में ले लिया गया है। सीआईएसएफ और मोहाली पुलिस संयुक्त रूप से हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन

एयरपोर्ट की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर नाकाबंदी कर दी गई है और संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। प्रवेश द्वारों पर सीआईएसएफ के जवान तैनात हैं जहां यात्रियों की अतिरिक्त फ्रिस्किंग और सामान की गहन जांच की जा रही है। रनवे और पार्किंग क्षेत्र में डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते लगातार चेकिंग कर रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के चलते यात्रियों को कुछ असुविधा हो सकती है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को फ्लाइट से 3-4 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी है। सीईओ अजय वर्मा ने कहा कि धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है। हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें