फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ एयरपोर्ट के सीईओ रिटायर, जल्द आएंगे नए सीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीएचआईएएल) के सीईओ अजय वर्मा मंगलवार को कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हो गए। उनके स्थान पर फिलहाल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख को अंतरिम (एडहॉक) आधार पर सीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नए सीईओ की नियुक्ति जल्द किए जाने की संभावना है। अपने कार्यकाल के दौरान अजय वर्मा ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कई नई योजनाओं को लागू कराया। केंद्र सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की गाइडलाइंस के अनुरूप यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए कई पहल की गईं। उनके कार्यकाल में डिजी यात्रा और उड़ान कैफे जैसी सुविधाएं शुरू की गईं, जिससे यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सेवाएं मिल सकीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें