सदन से पहले आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ निगम के बाहर नारेबाजी की। आप के मीडिया इंचार्ज विक्रम ए तंवर ने बताया कि अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में चोरी का मामला करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुड़ा हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय नशा दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर नगर निगम के विशेष सदन का आयोजन किया गया है। शनिवार को यूटी प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया सदन में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
वहीं सदन से पहले आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ निगम के बाहर नारेबाजी की। आप के मीडिया इंचार्ज विक्रम ए तंवर ने बताया कि अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में चोरी का मामला करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा मंदिर के दान की व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास के साथ खिलवाड़ करने वाला कोई बक्शा न जाए।
मेयर सौरभ जोशी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाना और लोगों को इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए एकजुट करना है। इस दौरान नशे से होने वाले सामाजिक, स्वास्थ्य और आर्थिक नुकसान पर भी चर्चा होगी।