चंडीगढ़। शहर में वीरवार को कोरोना के 78 नए संक्रमित मिले। वहीं, एकांतवास में रखे 36 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने पर छुट्टी दे दी गई। संक्रमित मिले मरीजों में 46 पुरुष और 32 महिलाएं शामिल हैं। संक्रमित मिले मरीजों में सबसे ज्यादा 5-5 केस सेक्टर 43 और मनीमाजरा से मिले हैं। शहर में संक्रमितों की संख्या 545 पर पहुंच गई है, वहीं अब तक 355 मरीजों की मौत हो चुकी है।