चंडीगढ़। शहर में मंगलवार को कोरोना संक्रमण दर फिर शून्य से बढ़कर 1.24 प्रतिशत पर आ गई। विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना के 13 मरीज मिले। वहीं, सात दिन की अवधि पूरी करने पर 23 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 1049 लोगों की जांच की। इनमें से 9 पुरुष और 4 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सेक्टर 7 से 1, सेक्टर 20 से 1, सेक्टर 24 से 2, सेक्टर 41 से 1, सेक्टर 44 से एक, सेक्टर 49 से 2, सेक्टर 63 से एक, डड्डूमाजरा से एक, हल्लोमाजरा से एक व मनीमाजरा से 2 मरीज मिले हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 145 रह गई है। वहीं, अब तक यह 1165 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर के विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड पर 13 व वेंटिलेटर पर 7 मरीज भर्ती हैं।