फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: पंजाब और हरियाणा में आज से बरसेंगे बादल, बढ़ती गर्मी से मिलेगी राहत

Tue, 28 Feb 2023 01:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अभी तक राजधानी चंडीगढ़ सहित दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है, जो फरवरी माह में सामान्य से कहीं अधिक है। ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Punjab Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब और चंडीगढ़ में मंगलवार से राहत की बारिश होने की उम्मीद है। खासकर समय से पहले पड़ रही गर्मी से पंजाब में गेहूं की फसल झुलसने लगी है। अगर आने वाले दिनों में बारिश होती है तो इससे गेहूं को संजीवनी मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश, जबकि एक मार्च को कई इलाकों में तेज बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन


अभी तक राजधानी चंडीगढ़ सहित दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है, जो फरवरी माह में सामान्य से कहीं अधिक है। ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, फसलें भी गर्मी से हो रहे नुकसान से बचेंगी। 

चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब में कुछेक स्थानों में 28 फरवरी को हल्की बारिश, जबकि 1 मार्च को अधिकांश जगह अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस बीच मंगलवार को गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पंजाब का पूर्वी मालवा क्षेत्र इससे अछूता रहेगा। 
विज्ञापन


दो फरवरी को भी पंजाब और हरियाणा में बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। सोमवार को दिनभर मौसम गर्म रहा और होशियारपुर का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि अंबाला का 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों स्थानों का अधिकतम तापमान क्रमश: 30.1 और 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें