फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह में पानी बर्बाद करने वाले 108 लोगों के चालान, पूरे शहर में 8 टीमें बनाकर चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम ने पिछले डेढ़ माह में जहां पानी बर्बाद करने वाले 108 लोगों के चालान काटे, वहीं 2157 लोगों को नोटिस जारी कर आखिरी चेतावनी दी है। निगम ने पूरे शहर में 8 टीमें बनाकर अभियान चलाया था।
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि हर साल गर्मियों में पानी की किल्लत होती है। ऐसे में निगम सभी विभागों की एक टीम बनाकर अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात करता है। यह टीम पानी बर्बाद करने वालों का चालान काटती है। एक जून से शुरू हुआ अभियान 15 जुलाई को पूरा हुआ है। इस दौरान पब्लिक हेल्थ विभाग ने लिस्ट जारी करते हुए बताया कि 108 लोगों का चालान काटे गए जबकि 2157 लोगों को नोटिस जारी किया गया। पहले चालान पर दो हजार व दूसरे चालान पर 5 हजार रुपये का जुर्माना है। यह जुर्माना लोगों के पानी के बिलों के साथ जुड़कर आएगा।
चालान करने पर हुई थी मारपीट : कुछ दिन पहले पानी बर्बाद करने का चालान काटने पर एसडीओ सहित निगम के कर्मचारियों से लोगों ने मारपीट कर दी थी। हालांकि चीफ इंजीनियर ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। हमला करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। उसके बाद टीम ने अपने साथ एक पुलिसकर्मी भी भेजने की मांग की थी।
विज्ञापन

कोट
नगर निगम लगातार पानी बर्बाद करने वालों के खिलाफ अभियान चलाता है। एक जून से 15 जुलाई तक अभियान चलाकर चालान किए गए हैं। आगे भी टीमें लगातार चेकिंग कर रहीं हैं। जहां लापरवाही मिली वहां करवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-शैलेन्द्र सिंह, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें