फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले 2600 वाहन चालकों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले 2600 वाहन चालकों के चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने 1 से लेकर 7 अप्रैल तक मुहिम चलाते हुए गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले 2600 चालकों के चालान किए हैं। सबसे अधिक चालान गुरुग्राम में 985, फरीदाबाद में 351, पलवल में 220, अंबाला में 180 चालान किए गए।
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाना यातायात नियमों के विरुद्ध है और ऐसे वाहन चालकों को भारी जुर्माना भरना पड़ता है। यातायात नियम सभी के लिए समान हैं। यदि कोई व्यक्ति अपनी गाड़ी पर ब्लैक फिल्म लगाकर अथवा बुलेट बाइक से पटाखे बजाता घूम रहा हो तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा पुलिस के हेल्पलाइन नंबर-112 पर दें। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक, यातायात एवं राजमार्ग हरदीप दून ने कहा कि नियमानुसार गाड़ी के भीतर 70 प्रतिशत तक की दृश्यता होना अनिवार्य है, ताकि गाड़ी के अंदर हो रही गतिविधियों को बाहर से देखा जा सके। जो लोग बुलेट से पटाखा बजाते हैं, उनके खिलाफ भी चालान किए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें