फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की ये करतूत

Mon, 23 Jun 2014 10:09 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस की चालान काटने की मुस्तैदी सिटी ब्यूटीफुल के लोगों पर भारी पड़ती जा रही है। चालान काटते वक्त पुलिसकर्मी यह भी नहीं देखते कि वह किस व्हीकल पर क्या कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही एक मजेदार वाकया देखने को मिला जब सेक्टर-15 निवासी अवनीश कश्यप को दो दिन पहले घर पर नंबरी चालान भेजा गया। ट्रैफिक पुलिस की ओर से भेजा गया यह चालान ट्रिपल राइडिंग में काटा गया है।

वहीं चालान में अवनीश कश्यप की कार का नंबर डाला गया है। अवनीश को भेजे गए चालान की शुरुआत में नाम के साथ खुद ट्रैफिक पुलिस वाहन को कार मान रही है, लेकिन नीचे नियम तोड़ने वाले अपराध को दोपहिया वाहन की ट्रिपल राइडिंग बता रही है। चालान में बताया गया है कि चालक ने यह नियम इसी साल 13 फरवरी को किसान भवन चौक पर तोड़ा है।
विज्ञापन


अवनीश कश्यप की कार का नंबर सीएच01 वाए 9453 है। उनकी सेक्टर-11 में फास्ट फूड की शॉप है। उनका कहना है कि जब से उनके घर पर नंबरी चालान आया है तब से वह भी पुलिस की कारगुजारी से हैरान हैं। इस नंबरी चालान का डिसपेच नंबर 26836 है। चालान में कश्यप को 300 रुपये का जुर्माना अदा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


साल दर साल बढ़ रहे चालान
साल---------संख्या
2011----------160632
2012----------191025
2013----------283339
2014 (अप्रैल तक) 100548 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें