फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में झूमने वाले पुलिसकर्मियों का कटा मास्क व सीट बेल्ट का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रात्रि कर्फ्यू के बीच चलती कार में 'चढ़ गई ओए शराटे नाल' गाने पर झूमना यूटी पुलिस के पांच कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। अमर उजाला में खबर के प्रकाशित होने के बाद बुधवार को को यातायात पुलिस ने पांचों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सभी के बिना मास्क और बिना सीट बेल्ट के कार चलाने के तहत चालान काट दिए।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को इन पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद अमर उजाला ने इस खबर को बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद यातायात पुलिस हरकत में आई और इन सभी का चालान कर दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मिनट उन्नीस सेकेंड के वीडियो में ये सभी पुलिसकर्मी कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे थे। कार में चालक समेत पांच पुलिसकर्मी सवार थे। इनमें से किसी ने भी मास्क नहीं लगाया था और न ही चालक और उसके बगल वाली सीट पर बैठे पुलिसकर्मी ने सीट बेल्ट लगाया था। ऐसे में आम लोगों को नियमों का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस खुद कोविड-19 की धज्जियां उड़ा रही थी। मामला जब उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो वीडियो की जांच की गई। पता चला कि इन पुलिसकर्मियों की तैनाती सारंगपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनास क्षेत्र में है। जब इन पुलिस कर्मियों से पूछताछ की गई तो पाया कि एक इंस्पेक्टर की सेवानिवृत्ति की खुशी मना रहे थे। इसके बाद उच्च अधिकारी ने हिदायत देकर इन्हें छोड़ दिया था, लेकिन पुलिस अब इनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
मामला संज्ञान में आने के बाद इन सभी पुलिसकर्मियों का मास्क नहीं पहनने पर चालान काटा गया है। इसके अलावा चालक का सीट बेल्ट का चालान किया गया है। साथ ही जो भी यातायात नियमों की अवहेलना करते पकड़ा गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-पलक गोयल, डीएसपी एडमिन, यातायात पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें