फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: ग्राहक को लेकर दो लैब कर्मियों के बीच जमकर चलीं कुर्सियां, ईंटें बरसाईं, वीडियो वायरल

Wed, 11 Oct 2023 01:23 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

सेक्टर-11 मार्केट पीजीआई के सामने होने के चलते दवाइयों की दुकानों और टेस्टिंग लैब में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। दुकानदारों के बीच प्रतियोगिता बनी रहती है। संबंधित घटना इसी का नतीजा बताई जा रही है।
विज्ञापन
दो लैब के कर्मियों के बीच मारपीट। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित दवा और टेस्टिंग लैब की दुकानों के बाहर खड़े कर्मचारियों के बीच जमकर कुर्सियां और ईंटें चलीं। मंगलवार दोपहर को कोई व्यक्ति लैब के बाहर जांच करवाने आया था। यहां दो लैब के कर्मचारी उसे अपनी दुकान में आने के लिए कहने लगे। इसी बीच इन दोनों कर्मचारी आपस में बहस करने लगे। देखते ही देखते जमकर कुर्सियां-ईंटें बरसाने लगे। जिनके हाथ जो आया, वह एक-दूसरे पर फेंक कर मारा। इस मामले का वीडियो भी वायरल हो गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


यह देखकर ग्राहक और आसपास के लोग सहम उठे। काफी देर तक दोनों पक्षों में मारपीट चलती रही। इसमें कुछ लोग घायल भी हो गए। घटना की जानकारी पाकर मौके पर सेक्टर-11 थाना पुलिस पहुंची और बयान दर्ज किए। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत देने से इन्कार कर दिया। बता दें कि सेक्टर-11 मार्केट पीजीआई के सामने होने के चलते दवाइयों की दुकानों और टेस्टिंग लैब में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। दुकानदारों के बीच प्रतियोगिता बनी रहती है। संबंधित घटना इसी का नतीजा बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें