फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: खुड्डा अलीशेर में महिला से चेन स्नैचिंग, अंगूठी छीनने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गांव खुड्डा अलीशेर में देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से चेन स्नैचिंग की। उन्होंने महिला की अंगूठी छीनने का भी प्रयास किया। पीड़िता अनुराधा (35) वीरवार रात अपने घर लौट रही थीं। घर के पास पहुंचते ही बाइक सवार दो युवक उनके पास रुके। एक युवक बाइक से नीचे उतरा और उसने अनुराधा को पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोपी ने उनके गले से आर्टिफिशियल गोल्ड चेन छीन ली। अंगूठी छीनने के प्रयास में महिला के विरोध करने पर वे सफल नहीं हो सके। इस छीना-झपटी में अनुराधा की उंगलियों में हल्की चोटें आईं। वारदात के बाद बदमाश बाइक पर फरार हो गए। सूचना मिलने पर सेक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें