फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चाहत का चयन, देश से चुनी जाने वाली एकमात्र महिला तैराक

Sat, 15 Oct 2022 11:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

ऑस्ट्रेलिया में 13-17 दिसंबर तक मुकाबले होंगे। स्वीमिंग पूल की गोल्डन गर्ल कही जाने वाली बेटी के चयन से माता-पिता बेहद खुश हैं। कोच बोले कि उनकी ट्रेनी दुनिया की बेहतरीन तैराकों को टक्कर देने में सक्षम है।
विज्ञापन
Chahat Arora
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वीमिंग पूल की गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर चंडीगढ़ की तैराक चाहत अरोड़ा का चयन ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह चैंपियनशिप 13 से 17 दिसंबर तक चलेगी। खास बात यह है कि इस चैंपियनशिप के लिए पूरे देशभर से महिला वर्ग में केवल चाहत अरोड़ा का चयन हुआ है। वहीं, पुरुष वर्ग में कर्नाटक के शिवा चयनित हुए हैं। 

विज्ञापन

 
वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चाहत की चयन की खबर से माता-पिता बेहद खुश हैं। चाहत के कोच गुरचरण ने कहा कि वह बहुत अच्छी तैराक है और दुनिया की बेहतरीन महिला तैराकों को टक्कर देने में पूरी तरह से सक्षम है। वर्ल्ड चैंपियनशिप में वह शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर देश और शहर का नाम रोशन करेगी।

राष्ट्रीय खेलों में प्रदर्शन का मिला इनाम 
पिछले दिनों गुजरात में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हुआ था। इसमें चाहत अरोड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक और दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किए थे। उन्होंने 100 और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल कर नया रिकार्ड भी स्थापित किया था। वहीं 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रजत पदक जीता।इसी प्रदर्शन के आधार पर चाहत का चयन वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
विज्ञापन


भुवनेश्वर में विदेशी कोच देंगे ट्रेनिंग 
चाहत अरोड़ा ने बताया ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली चैंपियनशिप से पहले उन्हें एक नवंबर से भुवनेश्वर में लगने वाले अभ्यास शिविर में हिस्सा लेना है। वहां पर साउथ अफ्रीका के स्वीमिंग कोच डूग स्कीनर ट्रेनिंग देंगे। एक महीने की कड़ी ट्रेनिंग के बाद वहीं से वह ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें