फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोहफाः मनेठी में एम्स के निर्माण के लिए पहुंची टीम, 12 को पीएम मोदी कर सकते हैं शिलान्यास

Sun, 03 Feb 2019 09:22 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंड (हरियाणा)
विज्ञापन
एम्स - फोटो : File Photo
विज्ञापन

हरियाणा के मनेठी गांव में एम्स के निर्माण के लिए जमीन का जायजा लेने दिल्ली से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की पांच सदस्यीय टीम शनिवार को पहुंची। टीम ने ग्राम पंचायत द्वारा दी गई दो सौ एकड़ भूमि का जायजा लिया और वीडियोग्राफी की। टीम का नेतृत्व कर रहे मुख्य वास्तुकार रविंद्र खेतान ने कहा कि एम्स के निर्माण के लिए गांव की जमीन उपयुक्त है। अगले सप्ताह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। 

विज्ञापन


उधर ग्रामीणों द्वारा दिया जा रहा क्रमिक अनशन समाप्त कर दिया गया है और धरना 124 वें दिन भी जारी। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा मनेठी में एम्स के निर्माण को स्वीकृति दिए जाने के बाद जिला प्रशासन व ग्राम पंचायत द्वारा जमीन का प्रस्ताव व अन्य कागजी कार्रवाई पूरी कर फाइल को चंडीगढ़ भेज दिया गया है। शनिवार को एम्स के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत द्वारा उपलब्ध कराई गई 200 एकड़ जमीन का वास्तु के हिसाब से जायजा लेने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की पांच सदस्यों की टीम गांव पहुंची। 

दोपहर करीब एक बजे पहुंची वास्तुकार की टीम ने करीब डेढ़ घंटा तक जमीन का मुआयना किया। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों से बातचीत कर भौगोलिक स्थित की जानकारी प्राप्त कर वीडियोग्राफी की गई। शनिवार को प्रदेश के जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ बनवारी लाल ने धरना स्थल पर पहुंच कर बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीणों की एकजुटता व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व सरकार के प्रयासों के कारण ग्रामीणों की जीत हुई है।

विज्ञापन

वहीं दक्षिण हरियाणा एम्स संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनेठी गांव के सरपंच श्योताज यादव व जिला पार्षद आजाद सिंह नांधा ने कहा कि ग्रामीण सरकार की अभी तक की कार्रवाई से संतुष्ट है। एम्स की फाइल को चंडीगढ़ भेज दिया गया है।  

सब स्टेशन के लिए मांगी पांच एकड़ जमीन  
वास्तुकार की टीम ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से बातचीत में बताया कि एम्स के लिए एक सब स्टेशन का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके लिए करीब पांच एकड़ भूमि की आवश्यकता पड़ेगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्राम पंचायत के पास भूमि की कमी नहीं है। पंचायत अधिक जमीन देने को तैयार है। 

अगले सप्ताह प्रिमीमेनलरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट (पीपीआर) स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंप देंगे। इस मौके पर पानी, बिजली, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, यातायात मार्गों नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे की जानकारी ली तथा मौके पर राजस्व अधिकारियों से जमीन का सजरा देखा व उस पूरे क्षेत्र का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि नेशनल बिल्डिंग कोड के अनुरूप कार्य किया जाएगा। एम्स में हैलीपैड भी बनाया जाएगा। 200 एकड़ जमीन हर तरह से माकूल है। टीम ने सभी एंगल से जमीन का मुआयना किया है।  रविंद्र कुमार खेतान, मुख्य वास्तुकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली 
विज्ञापन

अधिकारियों की ली बैठक 

मुख्य वास्तुकार की टीम ने सुबह लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंचकर अधिकारियों से बातचीत की। इसे बाद मनेठी गांव का दौरा किया। टीम ने एडीसी प्रदीप दहिया, नगराधीश डॉ विरेन्द्र, डीटीपी अनिल डबास, डीडीपीओ राजबीर खुण्डिया, तहसीलदार मनमोहन, सीएमओ डॉ कृष्ण कुमार के साथ जिम खाना क्लब में बैठक कर एम्स निर्माण के बारे में विस्तार से चर्चा की। उल्लेखनीय है कि उपायुक्त अशोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार रात जिला सचिवालय में जिला के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें ग्राम मनेठी में एम्स निर्माण बारे आवश्यक कदम उठाये गये। 

12 फरवरी को हो सकता है एम्स का शिलान्यास 
संभवतः आगामी 12 फरवरी को गांव मनेठी में एम्स के शिलान्यास का पत्थर लगा दिया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बताया जा रहा है वहीं से उनके द्वारा ऑनलाइन शिलान्यास किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन के पास सूचना आ चुकी है, लेकिन अभी अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टी नहीं की गई है। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को लेकर तैयारियों शुरू कर दी गई है। उधर, शिलान्यास की खबरों से आंदोलन कर रहे ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें