चंडीगढ़। चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सीपीडीएल) ने सेक्टर-7ए और 22ए में डिजिटल शिकायत केंद्र बनाया है। कंपनी की तरफ से हाल ही में 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर 9240216666 की शुरुआत की गई है। निदेशक ने कहा कि लोगों की शिकायतों को डिजिटल तरीके से निवारण किया जाएगा। उपभोक्ता किसी भी तरह से शिकायत दर्ज करा सकेंगे। दर्ज शिकायतों को व्हाट्सएप के माध्यम से सीधे लाइनमैन को भेजा जाएगा, जिससे उनका समाधान तेजी से होगा। जल्द ही इसे शेष 12 केंद्रों में भी लागू किया जाएगा।