फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ भेजे दो विशेषज्ञ, एक पंजाब में करेगी काम

Mon, 07 Sep 2020 11:26 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कोरोना वायरस को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने दो विशेषज्ञों को भेजा है। इनके साथ पीजीआई के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट के दो सदस्यों को भी जोड़ा है। दो-दो सदस्यों की एक टीम पंजाब में काम करेगी तो दूसरी चंडीगढ़ में। दोनों टीमें पंजाब और चंडीगढ़ में संक्रमण को रोकने और मृत्युदर को एक फीसदी से भी कम लाने पर काम करेंगी। टीमें राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में कंटेनमेंट जोन में जन स्वास्थ्य को मजबूत करने, मरीजों की निगरानी, कोरोना टेस्ट, कंटेनमेंट जोन और क्लीनिकल मैनेजमेंट पर भी ध्यान रखेंगी।
विज्ञापन


पंजाब के लिए गठित की गई दो सदस्यीय टीम में पीजीआई के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के प्रोफेसर जेएस ठाकुर के साथ राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर डा. अक्षय कुमार को तैनात किया गया है, जबकि चंडीगढ़ के लिए गठित टीम में पीजीआई की महामारी विशेषज्ञ प्रोफेसर पीवीएन लक्ष्मी व राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर साहिल गोयल को शामिल किया गया है। केंद्र सरकार ने इस टीम को चंडीगढ़ में 10 दिन के लिए तैनात किया गया है।

यह टीम कंटेनमेंट जोन, टेस्टिंग, सर्विलांस व अन्य मैनेजमेंट पर नजर रखेगी। साथ ही समय-समय पर चंडीगढ़ प्रशासन को दिशा निर्देश जारी करेंगे ताकि शहर में कोरोना वायरस से हो रही मौत के आंकड़ों पर लगाम लगाई जा सके। यह टीमें जांच और मरीजों में बीमारियों के फॉलोअप संबंधी चुनौतियों पर भी चंडीगढ़ प्रशासन का मार्गदर्शन करेंगी। इसके अलावा शहर में कोरोना वायरस से लड़ रहे प्रशासन को अतिरिक्त सहायता देंगी व उन्हें गाइड करेंगी।
विज्ञापन


पीजीआई में बेड व क्वारंटीन सेंटर बढ़ाने की सलाह
शुक्रवार को प्रशासन के अधिकारियों की केंद्र सरकार के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एक बैठक हुई थी। बैठक में प्रशासन ने शहर में कोरोना वायरस को रोकने के लिए एक मेडिकल एक्सपर्ट टीम की मदद मांगी थी। केंद्र सरकार ने पीजीआई को और बेड बढ़ाने के निर्देश दिए। उनका तर्क रहा कि पीजीआई में पंजाब और हरियाणा समेत अन्य राज्यों के मरीज भी भर्ती हो रहे हैं इसलिए बेड की संख्या बढ़ाई जाए। कहा कि, प्रशासन शहर में क्वारंटीन सेंटरों की संख्या बढ़ाए और वहां पर स्वास्थ्य मंत्रालय के मानकों का सख्ती से पालन किया जाए। इसके अलावा कोरोना के वह पॉजीटिव मरीज जो घर पर क्वारंटीन है, उन पर सख्त नजर रखने के आदेश दिए थे।

पंजाब व चंडीगढ़ में तेजी से बढ़ा कोरोना
पंजाब में अब तक 60,013 मरीज मिल चुके हैं। इसमें 15,731 सक्रिय हैं और अब तक 1739 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रति 10 लाख की आबादी पर यहां 37,546 सैंपल की जांच हो रही है। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 2095 सक्रिय मामले हैं और यहां संक्रामक दर करीब 11 फीसदी के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें