फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर मनाया विजय दिवस

Sun, 27 Jul 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-दो स्थित मेजर संदीप शांकला मेमोरियल पर कारगिल विजय दिवस मनाया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर डा. सरदार अंजुम ने काव्यात्मक लहजे में देश के लिए उनकी कुर्बानी की दास्तां बयां की। लेफ्टिनेंट जनरल अमन नाथ ऑल कारगिल की लड़ाई के दौरान ब्रिगेड की कमान संभालते हुए तोलोलिन और टाईगर हिल पर कब्जा करने में कामयाब रहे थे। टीम का नेतृत्व करने वाले ले.जनरल के पुत्र कर्नल अमित भी दूसरी बटालियन में मौजूद रहे।
विज्ञापन


ले. जनरल ऑल ने कहा कि उनके जीवन में दो यादगार लम्हे रहे, जिसे कभी भी नहीं भुला सकते हैं। पहली बार सियाचिन में लड़ाई के दौरान बाना पोस्ट पर कब्जा कर लिया था तो दूसरी बार कारगिल की लड़ाई यादगार है। मशहूर शायर और कवि डा. सरदार अंजुम ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को याद करते हुए कहा कि उनकी शहादत की बदौलत देशवासी खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

इस मौके पर इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट के कंवीनर ब्रिगेडियर किरण कृष्ण ने कारगिल के युद्ध में ले.जनरल ऑल के अनुभव और पराक्रम की प्रशंसा की। ले. जनरल ऑल ने कहा कि ब्रिगेड की कमान संभालते वक्त बस लक्ष्य का ध्यान था और इस दौरान देश के लिए हुए शहीदों की कुर्बानी हमेशा याद रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बार-बार पाकिस्तान की ओर से युद्धविराम को तोड़े जाने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि इसे रोकने के लिए और सतर्क रहने की जरूरत है। इस मौके पर सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि शहीदों और सेना के अधिकारियों की बेहतरी के लिए देश के प्रधानमंत्री लगातार प्रयासरत हैं। इस मौके पर ब्रिगेडियर एससी रंगी सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें