जरूरी लगा दें
मालिकाना हक मिलने पर सेक्टर-30 में जश्न, निकाली रैली
चंडीगढ़। पुनर्वास कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने की घोषणा पर सेक्टर-30 में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा के नेतृत्व में खुशी रैली निकाली गई। ढोल-नगाड़ों के साथ लोगों ने मिठाइयां बांटी और जश्न मनाया। अरोड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा का आभार जताया। ब्यूरो