फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूजः राजस्थान में शिफ्ट नहीं होगा मोहाली सी-डैक सेंटर

Thu, 05 May 2016 12:45 PM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
प्रेम सिंह चंदूमाजरा का आभार जताते हुए सीडैक मोहाली के कर्मचारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मोहाली फेज 8 में संचालित सी-डैक को केंद्र सरकार के संबंधित विभाग ने मोहाली से राजस्थान तबदील करने के फैसले पर रोक लगा दी है। सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के दखल के बाद भारत सरकार ने इस निर्णय पर रोक लगाई है।
विज्ञापन


इस फैसले से सी-डैक में काम करने वाले करीब ढाई सौ मुलाजिमों के चेहरों पर रौणक लौट आई है। इसी के चलते सी-डैक के सभी मुलाजिमों ने फेज-8 स्थित प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा की रिहायश पर पहुंच कर विशेष तौर पर धन्यवाद किया और खुशी जताई।

इस मौके पत्रकारों के साथ बातचीत करते प्रो. चंदूमाजरा ने बताया कि कुछ दिन पहले सी-डैक के मुलाजिमों का एक डैपूटेशन उन्हें मिला था और इन्होंने   अपना आफिस मोहाली से तबदील कर राजस्थान शि ट करने की जानकारी दी थी। मुलाजिमों ने बताया था कि सी-डैक का आफिस मोहाली से तबदील करके राजस्थान के शहर केकरी में भेजा जा रहा था, लेकिन इस आफिस में लगभग सभी मुलाजम मोहाली शहर और आस पास के क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


प्रो. चंदूमाजरा ने बताया कि अगर यह आफिस यहां से तबदील हो जाता तो सभी मुलाजिमों ने अपना आफिस घर से दूर किसी अन्य में हो जाने कारण परेशान हो जाना सी मुलाजिमों की परेशानी देखते प्रो. चन्दूमाजरा ने इस विभाग केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद के साथ बातचीत की और उन्होंने प्रो. चन्दूमाजरा की बात पर अमल करते हुए यह आफिस यहां से तबदील करने का फैसला बदल लिया।

इस मौके शिरोमणी अकाली दल के हलका इंचार्ज हरिन्दरपाल सिंह चन्दूमाजरा, लेबरफैड के एमडी परमिन्दर सिंह सोहाना, जिला अकाली जत्था शहरी के प्रधान तथा पार्षद  परमजीत सिंह काहलों,पार्षद गुरमुख सिंह सोहल, परमिन्दर सिंह तसिंबली, अमरजीत सिंह पार्षद फतेहगढ़ साहिब, जगजीत सिंह कोहली राजनीतिक सलाहकार, हरदेव सिंह हरपालपुर, अजायब सिंह पटवी, गुरजिन्दर सिंह आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें