तीन से पांच घंटे पढ़ती थी रोज: मान्या जिंदल
बीसीएम आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 98.8 प्रतिशत अंक लेकर 10वीं कक्षा में प्रथम रही छात्रा मान्या ने बताया कि वह रोजाना तीन से पांच घंटे पढ़ती थी। इसी वजह वह अच्छे अंक प्राप्त करने में सफल रही। माता-पिता भी रोज अच्छा करने की प्रेरणा देते थे। टीवी, इंटरनेट इत्यादि कम ही देखती थी। मान्यता ने बताया कि वह आगे पढ़कर साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती है।
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के 12वीं मेडिकल के छात्र गर्वित खन्ना 97.8% अंक हासिल कर स्कूल टॉपर रहे। डीएवी पब्लिक स्कूल ने इस शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में सीबीएसई बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में एक बार फिर अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 12वीं मेडिकल के छात्र गर्वित खन्ना ने 97.8% अंक हासिल कर स्कूल-टॉपर रहे जबकि आर्ट्स की नेहा 97.2%% अंक लेकर टॉपर रहीं। 12वीं नॉन-मेडिकल की छात्रा हिमांशु ने 97% अंक व कॉमर्स की खुशी ने 96.6% अंक प्राप्त किए। इसी तरह से स्कूल के 42 छात्रों ने 90% अंक व कई ने अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल प्रिंसिपल डॉ. अनु वर्मा ने सभी टॉपर्स को बधाई दी।
जतिंदरा ग्रीन फील्ड स्कूल का 12वीं का नतीजा रहा शत प्रतिशत
जतिंदरा ग्रीन फील्ड स्कूल गुरुसर सुधार कक्षा 12वीं का परिणाम हर साल की तरह इस बार भी शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कॉमर्स विषय में तरनप्रीत कौर ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, कोमलप्रीत कौर ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और तनु गोयल ने 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
मेडिकल विषय में करीति सच्चन ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, सुखदीप कौर ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और राजिंदर कौर ने 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। नॉन मेडिकल विषय में दीपिंदर सिंह 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, अरमानदीप सिंह 94 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और सरबजीत कौर 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान लिया।
फिरोजपुर: 10वीं कक्षा के घोषित नतीजों में माधव अग्रवाल स्कूल में अव्वल
दसवीं के परीक्षा परिणाम में डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के अंतर्गत आते सभी स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। छात्रा माधव अग्रवाल ने 98.6 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। अर्पित अग्रवाल ने 97.6 फीसदी अंक लेकर दूसरा व गुरलीन ने 97.4 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।