परिणाम के बाद जश्न मनाते सेक्टर 26 सेक्रेड हार्ट स्कूल के बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस बार लड़कियों ने फिर बाजी मारी है। चंडीगढ़ में ओवरऑल रिजल्ट 91.61 प्रतिशत रहा है।
यह परीक्षा चंडीगढ़ के 102 स्कूलों के लिए 46 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें 1.23 लाख बच्चे अपीयर हुए थे, जिनमें से 1.12 लाख बच्चों ने परीक्षा पास की है। सीबीएसई के आंकड़ों के मुताबिक चंडीगढ़ में 64,876 लड़कों और 58,803 लड़कियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।
इसमें से 64,471 छात्र और 58,609 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 57,882 छात्रों और 54,872 छात्राओं ने यह परीक्षा पास की हैं यानि छात्रों का पास प्रतिशत 89.78 और छात्राओं का 93.62 रहा है।