फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढडरियांवाले पर हमले की नहीं होगी सीबीआई जांच, हाईकोर्ट ने किया इंकार

Sat, 25 Feb 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
संत रणजीत सिंह ढडरियां - फोटो : File Photo
विज्ञापन
बाबा रंजीत सिंह ढडरियांवाले पर बीते वर्ष मई माह में हुए हमले की जांच सीबीआई से करवाए जाने की मांग को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर बाबा रंजीत सिंह ढडरियांवाले व उनके दो समर्थक जसवीर सिंह और गुरपिंदर सिंह ने बाबा पर हुए हमले की सीबीआई जांच की मांग की थी।
विज्ञापन


याचिका में आरोप लगाया था कि पुलिस इस मामले में राजनैतिक दबाव में काम कर रही है। मुख्य आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है और ऐसे में मामले की सीबीआई से जाँच करवाई जाए। हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने इस केस के पूरे रिकार्ड को जांचा है और ऐसा नहीं लगता की पुलिस ने जांच में कोई कोताही की है। पुलिस पहले ही स्टेटस रिपोर्ट सौंप चुकी है और 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के खिलाफ ट्रायल कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका है। हरनाम सिंह धुम्मा और अन्य पर जो आरोप लगाए गए हैं उसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। सीबीआई पहले ही हाईकोर्ट में अपना जवाब दायर कर कह चुकी है कि उनके पास काम का बोझ ज्यादा है। वैसे भी यह मामला अंतरराज्यीय नहीं है, लिहाजा इस मामले की जांच करने में राज्य सरकार की जांच एजेंसियां सक्षम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें