माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सीबीआई चंडीगढ़ की टीम ने सोमवार को बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन में तैनात एक जीई (गैरिसन इंजीनियर) और क्लर्क को एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एयरफोर्स स्टेशन बठिंडा पर किसी निर्माण कार्य के लिए कॉन्ट्रैक्टर श्याम सिंह से एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। यह शिकायत जब सीबीआई चंडीगढ़ को मिली तो टीम ने जीई विकास कुमार और क्लर्क नरिंदर को रिश्वत लेते दबोच लिया। अधिकारियों के अनुसार सीबीआई की टीम ने पकड़े दोनों आरोपियों के ऑफिस और घर में सर्च की। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।