फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: माड़ीवाला टाउन में एक्टिवा चुराते सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। माड़ीवाला टाउन में वीरवार रात को एक्टिवा चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। एक्टिवा के मालिक अशोक कुमार ने बताया कि वे वीरवार रात अपने ससुराल के माड़ीवाला टाउन गए थे। घर के बाहर अपनी एक्टिवा जिसका नंबर CHO1 BE 0715 खड़ी की थी लेकिन सुबह 8 बजे देखा तो एक्टिवा गायब थी। इसके बाद उन्होंने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो पता लगा कि वीरवार रात एक बजे के करीब एक लड़के ने ताला खोला और एक्टिवा चलाकर फरार हो गया। अशोक ने बताया कि एक्टिवा की डिक्की में उनका ड्राइविंंग लाइसेंस भी था। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी उन्होंने 112 नंबर पुलिस कंट्रोल रूम पर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें