चंडीगढ़। धनास स्थित ईडब्ल्यूएस कालोनी स्थित एक घर से अज्ञात चोर 15 हजार नकदी, सीलिंग फैन और कुछ जरूरी कागजात ले उड़े। सूचना पर सारंगपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित रमेश चंद्र ने बताया कि वह धनास स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में रहते हैं। बीती 3 जून की देर रात किसी ने उनके घर से 15 हजार नकदी, सीलिंग फैन और कुछ जरूरी कागजात चोरी कर लिए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है।