फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब पुलिस जवान के घर से नकदी व गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस में कार्यरत जवान के घर पर चोरी करने मामला सामने आया है। यह चोरी की वारदात 21 अगस्त को हुई थी। चंडीगढ़ पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-51ए निवासी जरनैल सिंह ने सेक्टर-49 पुलिस थाने में शिकायत दी है कि वह पंजाब पुलिस में कार्यरत है। उनकी पत्नी पीजीआई में काम करती है। 21 अगस्त को वह रोज की तरह ड्यूटी पर गए थे। इसी बीच उनकी नौकरानी का फोन आया कि घर की अलमारी खुली है और जाली वाला दरवाजा भी खुला हुआ है। उन्होंने घर जाकर चेक किया तो घर से छोटे टोप्स का सेट, एक किट्टी गोल्ड सेट, एक गोल्ड चूड़ी, दो गोल्ड की अगल से चूड़ियां और नकदी गायब थीं। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें