फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में दो जगहों पर हुई मारपीट, 7 लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-39 थाना अंतर्गत दो जगहों पर लड़ाई-झगड़े के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में भूपिंदर सिंह ने बताया कि वह सेक्टर 38/सी के मकान नंबर 2576/1 में परिवार समेत रहते हैं। बीते शुक्रवार को मकान नंबर 2508 के पास प्रिंस, विजय, राणा, यूवी और मुकेश ने उसे व उसके बेटे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने घायलों को जीएमएसएच-16 पहुंचाया।
दूसरे मामले में सेक्टर-41 स्थित गांव बुटेरला निवासी रमनप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुटेरला के दशहरा ग्राउंड के पास हन्नी उर्फ बॉक्स व साहिल ने उसे घेरकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने रमनप्रीत सिंह की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें