फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर 35 फायरिंग मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दो दिन पहले सेक्टर-35बी में फायरिंग करने की घटना के मामले में सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ किसी की जान को खतरे में डालने वाला कृत्य करने और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले में शिकायतकर्ता बीट में तैनात कांस्टेबल मोहम्मद तसावर की शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बीते शुक्रवार रात घर पर गोली चलने की आवाज सुनने के बाद कांस्टेबल मौके पर पहुंचा था। तब तक आरोपी फरार हो गया था। शुक्रवार देर रात आरोपी ललकारते हुए फायरिंग करने के बाद फरार हो गया था। आरोपी की पहचान 28 वर्ष के मुकेश पासी के रूप में हुई है। उस पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और बीते 9 महीने पहले उसने रात के समय सेक्टर 22 के नुक्कड़ ढाबे के कारिदों पर भी तलवार से हमला किया था, जिसमें एक का कान और अन्य का हाथ कट गया था। वहीं, ढाबे समेत बाहर खड़ी एक हरियाणा नंबर की कार तो भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें