फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पत्नी और छात्र पर केस, डायरी-वीडियो बने अहम सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मौलीजागरां निवासी मोनू की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी कोमल और उसके छात्र सन्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों की शिकायत, वीडियो और मोनू की डायरी को जांच में अहम साक्ष्य बनाया गया है। परिवार का आरोप है कि एसएसपी को वीडियो दिखाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार मोनू और कोमल एक ही स्कूल और कॉलेज में पढ़ते थे। दोनों ने परिवार के विरोध के बावजूद प्रेम विवाह किया था लेकिन शादी के कुछ साल बाद रिश्तों में दरार आ गई। परिवार का आरोप है कि कोमल का अपने ट्यूशन में पढ़ने वाले छात्र सन्नी से प्रेम संबंध हो गया, जिससे मोनू गहरे मानसिक तनाव में रहने लगा।
मोनू के घर से मिली डायरी में उसने 7 जुलाई की एक घटना का जिक्र करते हुए लिखा है कि जो मेरे साथ हुआ, वह किसी को बता नहीं सकता। परिजनों का कहना है कि उसी दिन वह अपनी छह वर्षीय बेटी से मिलने ससुराल गया था लेकिन लौटने के बाद उसने घटना के बारे में किसी से कुछ नहीं बताया। पुलिस डायरी और एक वीडियो की भी जांच कर रही है। परिवार ने आरोप लगाया कि करीब 15 दिन पहले सन्नी कुछ युवकों के साथ उनके घर पहुंचा था और हंगामा किया था। वहीं, मोनू अपनी बेटी को वापस लाना चाहता था लेकिन उसे मिलने नहीं दिया गया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें