फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बिना परमिशन चल रही दो इमीग्रेशन कंपनियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में पिछले एक महीने में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस ने इमीग्रेशन एक्ट व धोखाधड़ी के लगभग 25 मामले दर्ज किए हैं। इसी बीच यूटी प्रशासन ने दो इमीग्रेशन कंपनियों पर आपराधिक मामले दर्ज करवाए हैं, जो बिना परमिशन के संचालित की जा रही थीं।
विज्ञापन


विदेश भेजने के नाम पर लोगों से फर्जीवाड़ा करने वाली सबसे अधिक इमीग्रेशन कंपनियों के कार्यालय सेक्टर-34 और सेक्टर-17 में स्थित हैं। इन कंपनियों के संचालकों पर एक-दो नहीं बल्कि कई-कई मामले दर्ज हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। सबसे अधिक फर्जीवाड़ा वर्क वीजा के नाम पर टूरिस्ट वीजा देकर किया जाता है। बीते मई महीने में पुलिस ने एक-एक दिन में इन कंपनियों के खिलाफ 7-7 मुकदमे दर्ज किए हैं लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस इन कंपनी संचालकों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी कर इतिश्री कर लेती है लेकिन हरकत में आए प्रशासन की ओर से डीएम के आदेशों की अवहेलना करने पर दो इमीग्रेशन फर्म संचालकों पर केस दर्ज किया गया है।
इन मामलों में आरोपियों की पहचान सेक्टर-38डब्ल्यू निवासी सतनाम सिंह और टिंबर मार्केट सेक्टर-26 निवासी युवराज सोबती के रूप में हुई है। इनमें सेक्टर-21 के एससीओ नंबर-35 के टॉप फ्लोर पर सतनाम सिंह की ओर से बिना परमिशन के ही इमीग्रेशन का कार्यालय चलाया जा रहा है जिसके खिलाफ सेक्टर-19 थाने में केस दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे मामले में सेक्टर-26 की टिंबर मार्केट के प्लाॅट नंबर-10 में युवराज सोबती की ओर से प्रशासन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए इमीग्रेशन आफिस चलाया जा रहा है। सोबती के खिलाफ सेक्टर-26 थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें