चंडीगढ़। सेक्टर- 34 थाना पुलिस ने डीसी की अनुमति के बिना इमिग्रेशन कार्यालय चलाने वाले एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कि थाना पुलिस को पता चला की एरिया में डीसी के आदेशों का उल्लंघन करते हुए सेक्टर- 34 के एससीओ में प्राइवेट इमीग्रेशन कार्यालय चलाया जा रहा है। पुलिस ने छानबीन की तो मामला सही पाया गया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मामले में धारा 188 के तहत कार्रवाई की। आरोपी की पहचान मोहाली के रहने वाले सुरेश के रूप में हुई है।